Advertisemen
जेल में सजा काट रहे राम रहीम के नाम की एक फेसबुक आईडी सामने आई है. जिसमें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राम रहीम योग करते दिखाई दे रहा है. राम रहीम को योग करते फेसबुक पर लाइव दिखाया गया था. उसका लाइव वीडियो सामने आते ही सब हक्के बक्के रह गए. सब के मन में एक ही सवाल था कि जेल में होते हुए राम रहीम की ऐसी वीडियो कैसे आ सकती है. पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.
इस वीडियो से जेल प्रशासन में भी हड़कंप मच गया. जब जेल प्रशासन से इसके बारे में पता किया गया. तो उन्होंने राम रहीम के जेल के ही अंदर होने की बात कबूली. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राम रहीम दो साध्वियों से दुष्कर्म और पत्रकार की हत्या के मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहा है. मगर राम रहीम को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर फेसबुक पर योग करते लाइव दिखाया गया है.
पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है. अब तक की पुलिस जांच में ये सामने आया है कि दस दिन से लगातार राम रहीम के नाम की फेसबुक आईडी अपडेट की जा रही है. जिसमें राम रहीम को कभी योग करते हुए और कभी जड़ी-बूटियों का प्रचार करते हुए दिखाया जा रहा है. अब एसपी के निर्देश पर साइबर सेल भी इस मामले की जांच कर रही है.
Advertisemen
