Advertisemen
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ी खबर आई है. धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद राजनीति में कदम रख सकते हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता संजय पासवान ने कहा है कि धोनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टीम का हिस्सा बन सकते हैं. बता दें कि वर्ल्ड कप में धोनी के पर्फोरमेंस और वर्ल्डकप से टीम इंडिया के बाहर होने के बाद इस बात ने जोर पकड़ लिया है कि महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान कर सकते हैं. पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.
संजय पासवान ने आगे कहा कि, ‘’धोनी मेरे परिचित हैं, वह विश्व प्रसिद्ध खिलाड़ी हैं और उन्हें बीजेपी के साथ जोड़ने की कोशिशें जारी हैं.’’ बता दें कि लोकसभा चुनावों से पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने अपने ‘संपर्क फॉर समर्थन’ कार्यक्रम के दौरान धोनी से मुलाकात की थी.
Advertisemen
