-->

खाली पेट इस चीज़ का सेवन करने से दूर रहती हैं शरीर से बीमारियां

Advertisemen

भारतीय पकवानों में लहसुन का इस्तेमाल आम है। चाहे मसाले वाली सब्जी बनानी हो या फिर तड़का लगाना हो, इस सब्जी को कई तरह से डिशेज में डाला जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लहसुन न सिर्फ सब्जी को स्पाइसी टच देता है बल्कि रोज सुबह इसकी एक कली खाने पर रोग शरीर से कोसो दूर रहते हैं।  पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.

लहसुन को खाली पेट खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल और फैट की मात्रा को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। अगर आप इसे सीधे न खा पाएं तो पानी के साथ भी दवाई की तरह इसे लिया जा सकता है। लहसुन से हाइपरटेंशन या हाई बीपी को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। दरअसल, लहसुन में मौजूद प्रॉपर्टीज खून के प्रवाह को सही बनाए रखने के साथ ही उसे गाढ़ा नहीं होने देती। ब्लड फ्लो सही होने पर बीपी की समस्या परेशान नहीं करती।

लहसुन में कई तरह के औषधीय गुण होते हैं, जो शरीर में मौजूद बैड बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। इससे शरीर को सर्दी, खांसी जैसे रोगों से दूर रखने और बॉडी को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।रोज सुबह एक कली लहसुन खाने से किडनी और लिवर फंक्शन सुचारू रूप से चलता है, साथ ही पाचन तंत्र भी सही बना रहता है। इससे पेट से जुड़ी समस्याएं नहीं आतीं।

लहसुन में सल्फायड्रल नाम का तत्व मौजूद होता है जो बॉडी डिटॉक्स करता है। यही वजह है कि इसे बॉडी को टॉक्सिन फ्री करने में मदद करने वाले सबसे ताकतवर खाद्य पदार्थ में से एक माना जाता है। पाचन को दुरुस्त कर और मेटाबॉलिज्म ठीक बनाए रखने के कारण लहसुन वजन कम करने के साथ ही फैट लॉस में भी मदद करता है।

लहसुन रेस्पिरेटरी सिस्टम के लिए अच्छा होता है। यह दमा, निमोनिया, सर्दी, ब्रॉकलाइटिस, फेफड़ों में संक्रमण, और खांसी की रोकथाम और इलाज के लिए अच्छा होता है। टीबी के मरीजों के लिए भी लहसुन खाना अच्छा होता है। दांत में अगर दर्द होता है तो लहसुन की एक कली को तवे पर गरम कर लें और उसे दांत के बीच दबाएं। आपको राहत महसूस होगी। यह मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करने में भी मदद करता है।  पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.
सोर्स - नवभारत टाइम्स
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments