Advertisemen
मूंगफली को गरीबों का मेवा कहा जाता है। भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मूंगफली बड़े चाव से खाई जाती है। इसके अलावा मूंगफली से अनेक स्वादिष्ट व्यंजन और मिठाइयां भी बनाई जाती हैं। मूंगफली खाने से शरीर को अनेक पोषक तत्व मिलते हैं। और भरपूर ताकत भी मिलती है। इसलिए बॉडीबिल्डर्स लोग मूंगफली का सेवन करते हैं। सही तरीके से मूंगफली खाने से आपको कमाल के फायदे होंगे। लेकिन अधिकांश लोग मूंगफली खाने का सही तरीका नहीं जानते हैं। इसलिए पूरे फायदे नहीं मिल पाते हैं। आइए मूंगफली खाने का सही तरीका जानते हैं। चिकन से 10 गुना ज्यादा ताकतवर है मूंगफली, बस जान ले खाने का सही तरीका। पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.
मूंगफली में ऐसे पोषक तत्व विद्यमान होते हैं जो चिकन से भी 10 गुना ज्यादा ताकतवर होते हैं। मूंगफली खाना शाकाहारी लोगों के साथ-साथ मांसाहारी लोगों के लिए बेहद जरूरी और फायदेमंद है। रोजाना 100 ग्राम मूंगफली खाने से दैनिक जीवन की 25% कैलोरी की पूर्ति हो जाती है। मूंगफली खाना कमजोर और दुबले-पतले लोगों के लिए वरदान से कम नहीं है। मूंगफली में पाए जाने वाले कैल्शियम से हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं। और मूंगफली में पाए जाने वाले मैग्नीशियम से शरीर को अनेक लाभ होते हैं। मूंगफली में भरपूर फाइबर भी पाया जाता है। जो पाचन तंत्र को मजबूत करता है।
अधिकांश लोग भुनी हुई मूंगफली खाना पसंद करते हैं। क्योंकि भुनी हुई मूंगफली खाने में स्वादिष्ट लगती हैं। लेकिन भुनी हुई मूंगफली के पोषक तत्व गरम तापमान की वजह से नष्ट हो जाते हैं। मूंगफली को भिगोकर खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। रात को सोने से पहले पानी में मूंगफली भिगो दें। और सुबह उठकर खाली पेट भीगी हुई मूंगफली का सेवन करें।
Advertisemen
Health
