Advertisemen
Realme ने भारत में आखिरकार दो नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन Realme X और Realme 3i है। Realme X को इस साल की शुरुआत में पहले ही चीन में लॉन्च कर दिया गया था। Realme X को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 4जीबी रैम और 128जी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये और 8जीबी रैम और 128जी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.
इसकी पहली सेल 24 जुलाई को है। प्री-बुक करने वाले यूजर्स के लिए इसकी पहली सेल 18 जुलाई को है। बायर्स इस स्मार्टफोन को स्पेस ब्लू और पर्पल वाइट कलर में खरीद सकते हैं। इसके दो और वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं, जो कि मास्टर एडिशन और स्पाइडर मैन एडिशन है। मास्टर एडिशन दो कलर वेरिएंट में आता है। पहले कलर वेरिएंट ओनियन है और दूसरा गार्लिक है। मास्टर एडिशन के 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये है। वहीं स्पाइडर मैन एडिशन की कीमत 20,999 रुपये है। Realme X में एज टू एज AMOLED डिस्प्ले है। फोन में 6.53-inch FHD+ screen के साथ 19.5:9 एस्पेक्ट रेश्यो है। कंपनी ने इस फोन में full-screen डिजाइन के साथ पॉप अप सेल्फी कैमरा दिया है।
Realme X में 16-megapixel Sony IMX471 sensor है जो 0.74 सेकंड में पॉप अप हो जाता है। इसके अलावा इसमें अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ बायोमीट्रिक अथॉन्टिकेशन भी है। फोन में 3,765mAh battery है जो VOOC Flash Charge 3.0 के साथ आता है। स्मार्टफोन Android 9 Pie के साथ ColorOS 6 skin के साथ आता है।
Realme 3i में 6.22-inch Dewdrop display with HD+ (1520×720 pixels) रिजॉल्यूशन है। स्मार्टफोन का एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। फोन में MediaTek Helio P70 octa-core SoC के साथ ARM Mali-G72 GPU है। ड्यूल सिम डिवाइस में 4,230mAh बैटरी है जो 10W चार्जिंग के साथ आती है। इसमें प्राइमरी सेंसर 13मेगापिक्सल का और दूसरा सेंसर 2मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13मेगापिक्सल का कैमरा है। पाए 400रु का Paytm कैश फ्री, क्लिक करें.
Advertisemen
