Advertisemen
तेजी से पॉप्यूलर हो रही वीडियो शेयरिंग सोशल मीडिया ऐप TikTok कई दिनों से सुर्खियों में है। खबरों के मुताबिक, TikTok ने भारत में कॉन्टेंट गाइडलाइन्स का उल्लंघन करने वाली 60 लाख वीडियो अपने प्लेटफॉर्म से रिमूव (TikTok Deletes 60 Lakh Video) की है। इससे पहले केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया ऐप TikTok को नोटिस देते हुए 24 प्रश्न पूछे थे जिसमें इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का प्रयोग देश विरोधी गतिविधियों को लेकर पूछे गए थे।
TikTok के सेल्स और पार्टनरशिप निदेशक, सचिन शर्मा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा कि हम अपने प्लेटफॉर्म को यूजर्स की क्रिएटिविटी और टेलैंट के लिए सुरक्षित और सकारात्म बनाए रखने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि TikTok ऐसे किसी भी प्रकार के कंटेंट को सपोर्ट या परमोट नहीं करता है जो कि कॉम्यूनिटी के गाइडलाइन्स का उल्लंघन करता हो। TikTok की कॉम्यूनिटी गाइडलाइन्स में सायरबर बुलिंग हैरासमेंट या हेट स्पीट, ग्राफिक कंटेंट या न्यूड कंटेट को रिपोर्ट किया जा सकता है।
Advertisemen
