-->

अब 11 अंकों के होंगे आपके मोबाइल नंबर

Advertisemen


जल्द ही आपको 10 की जगह 11 अंकों का मोबाइल नंबर मिला करेगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। दूरसंचार नियामक ट्राई ने देश में मोबाइल फोन नंबर को वर्तमान में 10 की जगह 11 अंक का किए जाने के बारे में लोगों के सुझाव आमंत्रित किए हैं।


भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने इस बारे में एक परिचर्चा पत्र जारी किया है जिसका शीर्षक है ‘एकीकृत अंक योजना का विकास।’परिचर्चा पत्र में कहा गया है कि यदि यह मान कर चलें कि भारत में 2050 तक वायरलेस फोन गहनता 200 प्रतिशत हो (यानी हर व्यक्ति के पास औसतन दो मोबाइल कनेक्शन हों) तो इस देश में सक्रिय मोबाइल फोन की संख्या 3.28 अरब तक पहुंच जाएगी।


इस समय देश में 1.2 अरब फोन कनेक्शन हैं। सुझाव देने की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर है। इसके जवाब में टिप्पणी करने की डेडलाइन 4 नवंबर रखी गई है। भारत में 2050 तक इस देश में सक्रिय मोबाइल फोन की संख्या 3.28 अरब तक पहुंच जाएगी। इस समय देश में 1.2 अरब फोन कनेक्शन हैं।
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments