-->

बंगला खली करवाने के बाद अब मुलायम सिंह से मर्सिडीज भी वापस लेगी योगी सरकार

Advertisemen

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा समाजवादी पार्टी  संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को आवंटित आलीशान बंगला और लोहिया ट्रस्ट कार्यालय का भवन खाली कराए जाने के बाद अब उनकी मंहगी एसयूवी मर्सिडीज कार भी वापस ली जाने वाली है.


NDTV की रिपोर्ट के अनुसार विभाग ने कहा है मर्सिडीज में कुछ तकनीकी खामी आ गई है और मरम्मत के लिए 26 लाख रुपयों की जरूरत है. 'हमारा बजट मरम्मत के लिए इतनी ज्यादा कीमत आवंटित नहीं कर सकता, इसलिए हम मुलायम सिंह को कोई अन्य उचित कार शायद प्राडो दे देंगे.' सपा नेताओं ने इसे राज्य की भाजपा सरकार द्वारा पार्टी नेताओं पर एक और हमला बताया है.


एक सपा नेता ने बताया, 'सरकार प्रचार और विज्ञापन में करोड़ों रुपये खर्च कर सकती है, लेकिन कार की मरम्मत के लिए 26 लाख रुपये नहीं दे सकती. यह साबित करता है कि भाजपा बदले की राजनीति कर रही है.'
सोर्स : NDTV
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments