Advertisemen
देवबंद की जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री शशि त्यागी की विधायक कुंवर ब्रजेश सिंह के आवास पर आत्मदाह की चेतावनी के बाद भाजपा समेत जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। शनिवार सुबह से ही शशि त्यागी को मनाने के लिए उनके घर नेताओं व पुलिस अधिकारियों का जमावड़ा लगा हुआ है। भाजपा नेत्री ने अपनी ही पार्टी के विधायक कुंवर ब्रजेश सिंह पर परिवार व रिश्तेदारों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शनिवार को विधायक के आवास पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। उनकी चेतावनी के बाद से प्रशासन व भाजपा में खलबली मची हुई है।
- भाजपा नेत्री शशि त्यागी ने शुक्रवार देर शाम अपने घर प्रेसवार्ता में कहा था कि विधायक कुंवर ब्रजेश सिंह ने उनके पिता और चाचा के विरूद्ध झूठे केस दर्ज कराए हैं।
- अब विधायक द्वारा उनके अन्य रिश्तेदारों को झूठे केस में फंसाते हुए परेशान किया जा रहा है। इससे वह आजिज आ चुकी हैं।
- इसलिए शनिवार को विधायक कुंवर ब्रजेश सिंह के आवास पर आत्मदाह करेंगी। इसकी जानकारी मिलते ही शनिवार सुबह से भाजपा नेत्री को मनाने के लिए उनके घर भाजपा के बड़े नेताओं के साथ पुलिस का जमावड़ा लगा हुआ है।
साभार:पत्रिका न्यूज नेटवर्क
Advertisemen
