-->

आरएसएस के लोग शादी नहीं करते, हनीट्रैप में फंसते हैं

Advertisemen

मध्यप्रदेश के हनीट्रैप कांड को लेकर कांग्रेस के पूर्व मुख्य प्रवक्ता और भोपाल लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के मीडिया समन्वयक रहे मानक अग्रवाल ने शुक्रवार को का कहा कि हनीट्रैप जैसे मामले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के लोगों के शादी न करने के कारण होते हैं. लिहाजा, मोहन भागवत को संघ के लोगों को शादी करने की अनुमति देनी चाहिए.


कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा, 'एसआईटी इस मामले में जांच कर रही है. यह सब शिवराज के कार्यकाल में शुरू हुआ था. इस मामले में कई बीजेपी नेता शामिल हैं. अब यह पांच से छह राज्यों तक फैल चुका है. हनीट्रैप मामले की सबसे बड़ी वजहों में से एक यह है कि आरएसएस के लोग शादी नहीं करते. उन्हें शादी करनी चाहिए. मोहन भागवत को चाहिए कि वे अपने लोगों को शादी की अनुमति दें.'


गौरतलब है कि राज्य में हनीट्रैप कांड ने सियासी हलचल मचा दी है. इसमें नेताओं, अफसरों के अलावा कई पत्रकारों के नाम भी सामने आ रहे हैं और इसके बाद सत्ताधारी और विपक्षी दल एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. पांच महिलाओं और एक पुरुष की गिरफ्तारी हो चुकी है. इस मामले की जांच अब एसआईटी (विशेष जांच दल) के पास है.
(साभार : न्यूज स्टेट)
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments