-->

37,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ OnePlus 7T

Advertisemen

OnePlus ने आज OnePlus 7T स्मार्टफोन को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है।  इसमें शामिल Qualcomm का फ्लैगशिप Snapdragon 855+ चिपसेट और पहले से 26 प्रतिशत तेज Warp Charge 30T फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी है। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन की कीमत (OnePlus 7T Price in India), स्पेसिफिकेशंस (OnePlus 7T Specifications) और फीचर्स (OnePlus 7T Features) के बारे में बताने जा रहे हैं।


कंपनी ने OnePlus 7T को भारत में 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। इस कीमत में इस फोन का 8GB रैम और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट आता है।इसका दूसरा वेरिएं 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 39,999 रुपये है। OnePlus 7T में कंपनी ने 6.55-इंच की FHD+ डिस्प्ले दी है, जो Fluid AMOLED पैनल के साथ आती है। इसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 pixels है और यह स्मार्टफोन 20:9 एस्पेक्ट रेश्यो को साथ आता है।OnePlus 7T में कंपनी ने 3,800mAh की बैटरी दी है.


 डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसमें 3D कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन दी गई है। OnePlus 7T में Qualcomm Snapdragon 855+ SoC दिया गया है, जो 7nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। यह प्रोसेसर Adreno 640 GPU के साथ आता है। कंपनी ने इसमें 8GB रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी है। यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और एक LED फ्लैश के साथ आता है। इस सेटअप में मेन कैमरा 48-मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर है, जो f/1.6 अपर्चर, OIS और EIS के सात आता है। इसके अलावा इसमें 12-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है, जो f/2.2 अपर्चर के साथ आता है। तीसरा कैमरा 16-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments