-->

चिन्मयानंद केस: पीड़िता पहुंची कोर्ट, कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं स्वामी

Advertisemen

स्वामी चिन्मयानंद और एसएस लॉ कॉलेज की छात्रा के मामले में धारा 164 के तहत कलमबंद बयान के लिए सोमवार को छात्रा को कोर्ट लाया गया। कोर्ट में छात्रा के बयान दर्ज होंगे। इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एसआईटी कर रही है।


छात्रा के बयान के बाद अदालत एसआईटी को इस मामले में दुष्कर्म की धारा जोड़ने का निर्देश दे सकती है। दुष्कर्म की धारा जोड़ने के तुरंत बाद चिन्मयानंद की गिरफ्तारी हो सकती है। छात्रा ने चिन्मयानंद पर एक साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।


इससे पहले चिन्मयानंद से करीब 7 घंटे पूछताछ के बाद एसआईटी ने शुक्रवार को उनका दिव्य आश्रम सीज कर दिया था। इसके अलावा एसआईटी टीम जांच के लिए पीड़ित छात्रा को लेकर चिन्मयानंद के आवास पर भी पहुंची थी। इससे पहले एसआईटी ने बुधवार को पीड़िता की मेडिकल जांच कराई थी।
न्यूज सोर्स : Pardaphash
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments