-->

आजम खान की दिवंगत मां पर भी FIR दर्ज

Advertisemen

सपा नेता आजम खान (Azam Khan) पर लग रहे मुकदमों के दौर में अब सरकार ने उनकी दिवंगत मां के खिलाफ भी एफआईआर कर दी है. उन पर जमीन पर कब्जा करने का इल्जाम है. सरकार ने रामपुर के थाना गंज में 37 लोगों के खिलाफ जो नई एफआईआर करवाई है, उसमें आजम खान की मां आमिर जहां बेगम का भी नाम है.


आजम की मां का 6 साल पहले ही निधन हो चुका है. सरकार को 1949 के दस्तावेज से ऐसी जानकारी मिली है कि आजम खान की मां ने अंग्रेजों के जमाने में जेल में फांसी देने के लिए तय जमीन पर घर बना लिया. लेकिन जहां ये कब्जा बताया गया है, वहां अब मियां खां नाम का मोहल्ला बसा हुआ है. जिसमें बरसों से हजारों लोग रह रहे हैं.


NDTV की रिपोर्ट के अनुसार ये जमीन 2007 में उनकी मां को वाहिद मियां नाम के शख्स ने बेची थी. इससे पहले वही उस जगह पर थे. स्थानीय लोगों का कहना है कि अंग्रेजों के जमाने में जेल के आसपास की बहुत सारी जमीनें भी रिवेन्यू रिकॉर्ड में जेल के नाम दर्ज हुआ करती थीं जिनमें कैदियों के खेती करने के लिए खेत वगैरह होते थे. आजम खान की मां की जमीन भी उसी में थी. लेकिन अब चूंकि सरकार ने 1949 के रिवेन्यू रिकॉर्ड निकलवाये हैं जिससे ये जानकारी सामने आई होगी. लेकिन अब पुलिस ने उनकी दिवंगत मां के खिलाफ भी एफआईआर कर दी है.
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments