Advertisemen
महाराष्ट्र की सत्ताधारी भाजपा सरकार के एक विधायक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला पुलिसकर्मी से दुर्व्यवहार के आरोप में भाजपा विधायक चरण वाघमारे को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पत्रिका न्यूज के मुताबिक चरण वाघमारे महाराष्ट्र के तुमसर मोहड़ी विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक हैं।
बीते 16 सितंबर की रात तुमसर किसान मंडी में किसी बात को लेकर वहां तैनात महिला पुलिसकर्मी के साथ भाजपा शहर अध्यक्ष अनिल जिभकाटे की बहस हो गई। इस दौरान भाजपा विधायक चरण वाघमारे ने मामला शांत कराने के लिए बीच-बचाव किया। हालांकि इस घटना के दो दिन बाद 18 सितंबर को पुलिस ने वाघमारे और जिभकाटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली। पुलिस ने विधायक को हिरासत में ले लिया और शनिवार को पुलिस ने वाघमारे को गिरफ्तार कर लिया।
Advertisemen
