Advertisemen
पिछले दिनों से ही खबरें आ रही हैं कि, रामायण को एक बार फिर से फिल्मी रूप दिया जा रहा है। दरअसल खबरें हैं कि फिल्ममेकर नितेश तिवारी जल्द ही रामायण बनाने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने तैयारी भी कर ली है। पिछले दिनों ही कंफर्म हुआ है कि जल्द ही बड़े पर्दे पर बड़े बजट के साथ रामायण को रिलीज किया जाएगा।
दंगल के डायरेक्टर नितेश तिवारी और रवि उदयावर ने रामायण फिल्म बनाने जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक श्रद्धा कपूर अब रामायण में सीता के रोल में दिख सकती हैं। रिपोर्ट की मानें तो श्रद्धा कपूर को इस मल्टी-स्टारर फिल्म में 'सीता' का रोल ऑफर किया गया है। यह फिल्म 600 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनेगी।
रामायण को लेकर ये भी खबर आई है कि फिल्म में प्रभास को रावण के रोल में लिया जा रहा है। यह फिल्म पूरे भारत में हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी। अब देखते हैं कि आखिर फिल्म कब आती है।
Advertisemen
