Advertisemen
बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसआईटी ने चिन्मयानंद को शाहजहांपुर से ही गिरफ्तार किया। फिर शाहजहांपुर की जिला अदालत में ही चिन्मयानंद का मेडिकल टेस्ट भी हुआ। यह पूरा मामला आग की तरह देश मे फैल चुका है। अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी इस मामले पर बड़ा बयान दिया है।
प्रियंका गांधी ने इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि,"भाजपा सरकार की चमड़ी इतनी मोटी है कि जब तक पीड़िता को ये न कहना पड़े कि मैं आत्मदाह कर लूँगी, तब तक सरकार कोई एक्शन नहीं लेती। ये जनता, पत्रकारिता की ताकत थी कि SIT को भाजपा नेता चिन्मयानंद को गिरफ़्तार करना पड़ा।"
प्रियंका गांधी के बयान पर लोगों ने खूब प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने यह भी कह दिया कि सही कहा, लोगों का दबाव न होता तो गिरफ्तारी ही न होती। जानकारी के लिए बता दें कि लॉ की एक छात्रा ने चिन्मयानंद पर बलात्कार का आरोप लगाया था जिसके बाद एसआईटी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
(सोर्स- आज तक डॉट कॉम, Priyanka Gandhi Vadra official Twitter account)
Advertisemen

