-->

बदल गए जियो के सभी प्लान, अब कराना होगा इतने का रिचार्ज, क्लिक करके देखें नई लिस्ट

Advertisemen

रिलायंस जियो ने जब से टेलीकॉम की दुनिया में कदम रखा है। तभी से तहलका मचा रखा है रिलायंस जियो कंपनी शुरू से ही किफायती दरों में डाटा तथा कॉलिंग वाले ऑफर उपलब्ध करवाने के लिये मशहूर है लेकिन अब 10 अक्टूबर से जियो की फ्री कालिंग बंद है.जियो ग्राहकों को अब अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 6 पैसे प्रति मिनट का शुल्क देना होगा. जहाँ पहले जियो से किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने के लिए कोई पैसा नहीं देना होता था.


लेकिन अब इंटरकनेक्ट यूजेज चार्ज (आईयूसी) लेने के ऐलान के बाद से ही जियो ने अपने प्री-पेड प्लान की कीमतें बढ़ा दी है। यदि आप जियो के ग्राहक हैं और रिचार्ज कराने जा रहे हैं तो आपको नए प्लान के बारे में जानना बेहद जरूरी है। आइए तो जानते इसके बारे में

सबसे पहले आपको बता दें कि कंपनी ने अपने प्लान के साथ आईयूसी (दूसरे नेटवर्क पर बात करने के लिए) चार्ज जोड़ा है। दूसरे शब्दों में कहें तो अब सभी रिचार्ज के साथ आपको आईयूसी टॉपअप भी लेना होगा, हालांकि इसकी कीमत आप अपनी जरूरत के हिसाब से तय कर सकते हैं। हालांकि टॉपअप की कीमत आपको फ्री डाटा भी मिल जाएगा।


आईयूसी टॉपअप वाउचर की कीमत 10, 20, 50, 100, 500 और 1,000 रुपये है। 10 रुपये वाले प्लान में 124 मिनट, 20 रुपये वाले में 249 मिनट, 50 में 656 मिनट, 100 में 1,362 मिनट, 500 में 7,012 और 1,000 रुपये वाले टॉपअप में 14,074 मिनट की कॉलिंग मिलेगी जिसका इस्तेमाल आप दूसरी नेटवर्क पर बात करने में कर सकते हैं।


मान लो अगर आप 399 रुपये वाले प्लान का रिचार्ज करते है तो आपको 10 रुपए से लेकर 1,000 रुपये के बीच का कोई भी आईयूसी टॉपअप वाउचर का रिचार्ज करना होगा, जिसे आप अन्य नेटवर्क पर बात कर सकते है ऐसे में अब 409 रुपये खर्च करने पर आपको 84 दिनों की वैधता मिलेगी। इस प्लान में रोज 1.5 जीबी डाटा और जियो से जियो के नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग मिलेगी। वहीं इस प्लान के साथ आपको दूसरी कंपनी के नेटवर्क पर बात करने के लिए 124 मिनट मिलेंगे। साथ में 10 रुपये के बदले आपको एक जीबी डाटा फ्री में मिलेगा। यही नियम सभी प्लान पर लागू होंगे यानी सभी प्लान के साथ आप जरूरत के हिसाब से आईयूसी टॉपअप वाउचर का रिचार्ज करना होगा,
Source: Amarujala
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments