Advertisemen
बजाज ऑटो कंपनी आज अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च कर सकती है. दिल्ली में एक इवेंट के दौरान बजाज के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर से पर्दा उठेगा. बजाज ऑटो के लिए यह स्कूटर बेहद खास माना जा रहा है, क्योंकि यह कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा. इस मौके पर कंपनी की ओर से इलेक्ट्रिक फ्यूचर को लेकर भी बड़े ऐलान होने की संभावना है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बजाज कंपनी की इस स्कूटर का नाम चेतक हो सकता है. इसका डिजाइन कंपनी के पुराने स्कूटर जैसा हो सकता है, जो रेट्रो लुक वाले स्कूटर की याद दिलाएगा.बजाज के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को पिछले दिनों कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. यह स्कूटर रेट्रो डिजाइन के साथ स्पोर्टी लुक में है. फीचर्स की बात करें तो chetak chic के नाम के इस स्कूटर के फ्रंट और रीयर दोनों में डिस्क ब्रेक हो सकता है. स्कूटर के फ्रंट एंड पर एलईडी लैम्प हैं.
Advertisemen
