Advertisemen
हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं। राज्य में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला है। विधानसभा की कुल 90 सीटों में से 10 सीटों पर जीतने वाली जेजेपी ने 40 सीटों वाली बीजेपी को समर्थन की घोषणा की है।
बीजेपी से दोस्ती करते ही जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला को बड़ी राहत मिली है। वह दो सप्ताह के लिए तिहाड़ जेल से बाहर आएंगे। तिहाड़ जेल के डीजी राजकुमार चौहान ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि अजय चौटाला को दो हफ्तों का फरलो दिया गया है। पिता को फरलो मिलने पर फरलो दुष्यंत ने कहा है कि इसमें सरकार का कोई रोल नहीं और यह प्रशासनिक कार्य है।
Advertisemen
