-->

Whatsapp से पत्रकारों की जासूसी पर कांग्रेस ने BJP को घेरा

Advertisemen

वॉट्सऐप ने यह खुलासा किया है कि लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान भारत के कई पत्रकार व मानवाधिकार एक्टिविस्ट पर एक इजरायली स्पाइवेयर के जरिए नजर रखा गया था। इस खुलासे के बाद से ही कांग्रेस ने मोदी सरकार पर सवाल उठाए हैं।


मामले में सुरजेवाला ने ट्वीट कर आरोप लगाया, ‘मोदी सरकार जासूसी करते पकड़ी गई है। चिंताजनक है, लेकिन हैरान करने वाली बात नहीं है। आखिरकार भाजपा सरकार हमारी निजता के खिलाफ लड़ी, करोड़ों रुपए का निगरानी ढांचा बनाया।’ उन्होंने इस पर जोर देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट को इस पर तत्काल संज्ञान लेना चाहिए और भाजपा सरकार को नोटिस जारी करना चाहिए।


 कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने कहा, ‘पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विपक्षी नेताओं की जासूसी कराने वाली और अपने ही नागरिकों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार करने वाली सरकार हमारे लोकतंत्र में नेतृत्व करने का अधिकार खो चुकी है।’उन्होंने आगे कहा, ‘हम उच्चतम न्यायालय से आग्रह करते हैं कि वह इन गैरकानूनी गतिविधियों का खुद संज्ञान ले और इस सरकार को जवाबदेह ठहराए।’
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments