-->

ICICI बैंक ने ग्राहकों को किया अलर्ट

Advertisemen

देश का दूसरा सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने ग्राहकों को सचेत किया है.
ICICI बैंक ने ग्राहकों को बैंकिंग धोखाधड़ी के खिलाफ जागरूक किया है. ICICI बैंक ने ट्वीट कर बताया है कि पैसे प्राप्त करने के लिए आपसे कभी पिन नहीं मांगा जाता है. अगर आपसे कोई पैसे रिसीव करने के लिए पिन मांग रहा है तो आप सतर्क हो जाएं.

बैंक ने कहा कि किसी प्रकार के संदिग्ध और धोखाधड़ी गतिविधियों से हमेशा सावधान रहें, ताकि आपका पैसा सुरक्षित रहे. बैंक ने धोखाधड़ी से बचने के कुछ टिप्स बताए हैं.

आईसीआईसीआई बैंक की ट्वीट के मुताबिक, फ्रॉड रिक्वेस्ट को स्वीकार करने से पहले इन स्टेप्स को फॉलो करें.


  • पिन डालने से पहले रुकें- ICICI बैंक के मुताबिक, पैसे प्राप्त करने के लिए आए रिक्वेस्ट पर पिन डालने से पहले सोचें. अगर आपके पास ऐसा रिक्वेस्ट आए तो समझ जाएं यह फ्रॉड रिक्वेस्ट है.
  • पैसे रिसीव करने लिए अपना पिन क्यों डालें- बैंक का कहना है कि बैंक ग्राहकों से पैसे रिसीव करने के लिए पिन नहीं मांगता. पैसे प्राप्त करने के लिए पिन क्यों डालें.
  • कार्रवाई करें- बैंक ट्वीट के अनुसार पैसे रिसीव करने का रिक्वेस्ट आने पर सोच समझकर कदम उठाएं. अगर आपको लगता है कि ये संदिग्ध फ्रॉड है तो आप रिक्वेस्ट को रद्द कर दें. ऐसा करने से आप अपना अकाउंट सुरक्षित रख पाएंगे.
इस मैसेज को सभी लोगों से शेयर करें ताकि वे फ्रॉड मनी ट्रांसफर रिक्वेस्ट को स्वीकार नहीं करें.
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments