Advertisemen
जैसा की आप सब को पता चल गया होगा कि जिओ ने एक प्लान लागू कर दिया है जिसमें अब आपको जिओ की सिम से किसी अन्य सिम पर कॉल करने के लिए 6 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से देना पड़ेगा.
परंतु सोशल मीडिया पर लोगों ने जिओ के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है और लोगों का गुस्सा ट्विटर पर बीती रात साफ-साफ दिखाई दिया था. ट्विटर पर लोगों ने बॉयकॉट जिओ लिखकर के जिओ के खिलाफ अपना गुस्सा जताया था अब ट्विटर पर यह ट्रेंडिंग में भी चल रहा है.
जिओ यूजर्स ने हजारों की संख्या में ट्वीट करके जिओ को यह बता दिया कि वह इस प्लान से कितने नाखुश हैं. कुछ यूजर्स ने लिखा कि जिओ का नेटवर्क अच्छा नहीं है इससे अच्छा तो एयरटेल का नेटवर्क आता है पहले जियो अपने नेटवर्क में सुधार करें.
Advertisemen



