Advertisemen
टेलीकॉम जगत में फ्री कॉल और इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराने वाली रिलायंस जियो ने, बीती 9 अक्टूबर 2019 से फ्री कॉल की सेवा को बंद कर दिया है. जिसके बाद यूजर्स को अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए चार्ज देना होगा. इसके अलावा जियो ने कुछ नए ऑफर्स भी पेश किए हैं. जिनमें यूजर्स को कॉल के लिए अलग रिचार्ज कराना होगा. जिसके चलते यूजर्स का रुझान जियो से हट रहा है.
ऐसे में कंपनी अपने यूजर्स बेस को बनाए रखने के लिए कुछ नए ऑफर्स के साथ हाजिर हुई है. जियो ने इस बार यूजर्स को कॉल के लिए अलग से रिचार्ज कराने की टेंशन से छुटकारा दिलाया है. दरअसल, जियो ने 4 नए ऑफर्स लॉन्च किए हैं, जिनमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, साथ ही फ्री आईयूसी कॉल व 2 जीबी/दिन इंटरनेट डेटा का लाभ मिला रहा है. इसके अलावा यूजर्स को 100 फ्री एसएम्एस रोजाना इस ऑफर्स में मिलेंगे. दिवाली के मौके पर जियो का यूजर्स के लिए यह शानदार तोहफा है.
जियो का ₹222 वाला ऑफर
इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है. जबकि अन्य नेटवर्क के लिए 1000 मिनट्स दी जा रही हैं. मिनट ख़त्म होने के बाद 6 पैसे/मिनट की आईयूसी दर से चार्ज लिया जाएगा.
यूजर्स को 2 जीबी हाईस्पीड डेटा प्रतिदिन दिया जाएगा. इसके ख़त्म होने के बाद 64 केबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट मिलेगा.यूजर्स को 100 फ्री एसएमएस प्रतिदिन और जियो की प्रीमियम ऐप्स के सब्सक्रिप्शन मुफ्त दिए जाएंगे.इस ऑफर की वैलिडिटी 28 दिनों की होगी.
जियो का ₹333 वाला ऑफर
इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है. जबकि अन्य नेटवर्क के लिए 1000 मिनट्स दी जा रही हैं. मिनट ख़त्म होने के बाद 6 पैसे/मिनट की आईयूसी दर से चार्ज लिया जाएगा.यूजर्स को 2 जीबी हाईस्पीड डेटा प्रतिदिन दिया जाएगा. इसके ख़त्म होने के बाद 64 केबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट मिलेगा.यूजर्स को 100 फ्री एसएमएस प्रतिदिन और जियो की प्रीमियम ऐप्स के सब्सक्रिप्शन मुफ्त दिए जाएंगे.इस ऑफर की वैलिडिटी 56 दिनों की होगी.
जियो का ₹444 वाला ऑफर
इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है. जबकि अन्य नेटवर्क के लिए 1000 मिनट्स दी जा रही हैं. मिनट ख़त्म होने के बाद 6 पैसे/मिनट की आईयूसी दर से चार्ज लिया जाएगा.यूजर्स को 2 जीबी हाईस्पीड डेटा प्रतिदिन दिया जाएगा. इसके ख़त्म होने के बाद 64 केबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट मिलेगा.यूजर्स को 100 फ्री एसएमएस प्रतिदिन और जियो की प्रीमियम ऐप्स के सब्सक्रिप्शन मुफ्त दिए जाएंगे.इस ऑफर की वैलिडिटी 84 दिनों की होगी.
जियो का ₹555 वाला ऑफर
इसमें और ₹444 वाले ऑफर में कोई अंतर नहीं है. लेकिन इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है. जबकि अन्य नेटवर्क के लिए 3000 मिनट्स दी जा रही हैं. मिनट ख़त्म होने के बाद 6 पैसे/मिनट की आईयूसी दर से चार्ज लिया जाएगा.यूजर्स को 2 जीबी हाईस्पीड डेटा प्रतिदिन दिया जाएगा. इसके ख़त्म होने के बाद 64 केबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट मिलेगा.यूजर्स को 100 फ्री एसएमएस प्रतिदिन और जियो की प्रीमियम ऐप्स के सब्सक्रिप्शन मुफ्त दिए जाएंगे.इस ऑफर की वैलिडिटी 84 दिनों की होगी.
Advertisemen
