-->

Reliance Jio से अन्य नेटवर्क पर आउटगोइंग वॉयस कॉल के लिए देने होंगें पैसे

Advertisemen

रिलायंस जियो ने बुधवार को ऐलान किया कि वह अन्य मोबाइल नेटवर्क पर वॉयस कॉल के लिए अपने सब्सक्राइबर्स से 6 पैसे प्रति मिनट की दर से शुल्क लेगी। या वॉयस कॉल चार्ज TRAI के इंटरकनेक्ट यूज़ेज चार्ज के कारण लाया गया है। यह चार्ज दो अलग नेटवर्क के बीच आउटगोइंग कॉल के लिए है।

यह बदलाव दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटर पर वॉयस कॉल करने के लिए है। जबकि जियो से जियो नंबर, इनकमिंग कॉल्स और जियो से लैंडलाइन कॉल पहले की तरह मुफ्त रहेगा। इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।
IUC टॉप-अप वाउचर
(रुपये)
IUC मिनट (गैर-जियो नेटवर्क) मुफ्त डेटा (जीबी)
101241
202492
506565
1001,36210

रिलायंस जियो ने प्रीपेड ग्राहकों के लिए चार आईयूसी टॉप-अप वाउचर्स पेश किए हैं। ये 10 रुपये से 100 रुपये के बीच के हैं। जियो ने कहा है कि आईयूसी टॉप अप वाउचर के बदले में ग्राहकों को अतिरिक्त डेटा दिया जाएगा, ताकि ग्राहकों को अतिरिक्त टैरिफ नहीं देना पड़े।
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments