Advertisemen
Jio ने हाल ही में ग्राहकों को IUC के दबाव को कम करने के लिए दी जाने वाली मुफ्त कॉलिंग सेवा को बंद कर दिया था, जिसके कारण Jio को भी काफी नुकसान उठाना पड़ा है। अब Jio ने इस मुद्दे पर स्पष्ट किया है कि कंपनी के उज्ज्वल भविष्य के लिए ऐसा करना आवश्यक था। Jio की इस घोषणा के बाद, अब Jio के सभी प्लान्स में बड़े बदलाव भी देखने को मिले हैं।
Reliance Jio ने हाल ही में IUC बाउचर पैक लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 10 रुपये है। इस तरह, अगर आप कोई भी अनलिमिटेड प्लान लेते हैं, तो आपको इसके साथ कम से कम 10 रुपये का IUC बाउचर भी लेना होगा, जिसके कारण Jio के Rs.399 के रिचार्ज पर Rs.409 का खर्च आएगा। इससे ग्राहकों पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा।
पिछले दिन यह भी बताया गया था कि Jio ग्राहकों को 9 अक्टूबर के बाद रिचार्ज करने के लिए 30 मिनट का मुफ्त टॉक टाइम दे रहा है, जो ग्राहकों के लिए काफी खुशी की बात है। Jio द्वारा पेश किए गए इस ऑफर की वैधता केवल सीमित समय के लिए है।
Advertisemen


