Advertisemen
देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने पिछले हफ्ते, अपने सब्सक्राइबरों पर बड़ा बोझ डाल दिया, जियो ने एलान किया कि 31 दिसंबर, 2019 तक आउटगोइंग कॉल के लिए अब भुगतान करना होगा। आईयूसी शुल्क का भुगतान करने के लिए जियो ने कॉल शुल्क लागू किए गए हैं क्योंकि जियो को अन्य ऑपरेटरों को भुगतान करना होता है। Jio के इस कदम को लेकर बड़े पैमाने पर विवाद हुआ है और ऐसे में एक नए सिमकार्ड के लॉन्च होने की खबर आई है जिसका नाम 'मोबल' है।
दरअसल 'Mobal' एक विदेशी कंपनी हैं जो इंडिया में अपनी कंपनी भी अब लॉन्च करने वाली है। इस सिम कार्ड को कुछ दिनों में यूजर्स किसी भी मोबाइल के दुकान से खरीद सकते हैं और फ्री कॉल और इंटरनेट डाटा का लाभ उठा सकते हैं।
Mobal का दावा किया है कि इस सिम पर एक साल तक कॉलिंग, डाटा, मैसेजिंग समेत सभी प्रकार की सुविधाएं मुफ्त मिलेंगी। साथ ही इस सिम का नेटवर्क भी अन्य कंपनियों से काफी बेहतर होगा। खबरों की माने तो जियो ने जिस तरह से फ्री सेवा देकर लोगों को अपना बनाया है वैसे ही यह कंपनी यूजर्स को लुभाने के लिए शुरुआत में सिम के साथ फ्री सेवा ही देगी।
Source: Patrika
Advertisemen
