Advertisemen
Xiaomi ने अपने बजट स्मार्टफोंस Redmi 8A और Redmi 8 के लिए नया अपडेट जारी किया है और अपडेट में लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच तथा नए फीचर्स से लैस है। कम्पनी ने दोनों फोंस के लिए MIUI 10.3.3.0.PCPINXM अपडेट रोल आउट किया है और अपडेट में सितम्बर महीने का सिक्योरिटी पैच मौजूद है।
अपडेट में ऐप वोल्ट के लिए नए फीचर्स मिल रहे हैं और अब यूज़र्स अधिक शोर्ट कट्स के लिए स्वाइप डाउन कर सकते हैं। इसके अलावा, यह डिज़ाइन और यूज़र इंटरफेस को ऑप्टीमाइज़ करता है। इस अपडेट का साइज़ 469MB है और यूज़र्स अपडेट चेक करने के लिए सेटिंग्स विकल्प में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट चेक कर सकते हैं.
Advertisemen
