-->

Jio Phone यूज़र्स के लिए लॉन्च हुआ 'ऑल-इन-वन' प्लान

Advertisemen

Jio Phone यूज़र्स के लिए रिलायंस जियो ने 'All-in-One' प्लान पेश कर दिए हैं। Reliance Jio ने कुछ दिन पहले ही अपने प्रीपेड सब्सक्राइबर्स के लिए ऑल-इन-वन प्लान पेश किए थे।  जियो फोन यूज़र्स के लिए पेश किए गए नए प्रीपेड प्लान में बाकी कंपनियों की तुलना में 25 गुना ज़्यादा फायदा होगा। इन प्लान में गैर-जियो नंबर पर वॉयस कॉल के लिए 500 कॉल मिनट भी दिए जा रहे हैं।



  • Reliance Jio ने जियो फोन ग्राहकों के लिए ऑल-इन वन प्लान पेश किए हैं। सबसे सस्ता प्लान 75 रुपये का है। प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ 56 जीबी तक डेटा मिलता है। इसके अलावा जियो नंबर से जियो नंबर व लैंडलाइन पर वॉयस कॉल करना मुफ्त होगा। इसके अलावा गैर-जियो नंबर पर कॉल करने के लिए 500 मिनट मुफ्त होंगे।
  • 75 रुपये वाले Jio prepaid plan में यूज़र्स को 3 जीबी डेटा, जियो से जियो व लैंडलाइन पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 500 मिनट गैर जियो नंबर पर कॉल करने के लिए मिलेंगे। प्लान की वैधता 28 दिनों की है। प्लान में 50 एसएमएस भी दिए जा रहे हैं।
  •  125 रुपये वाले जियो प्रीपेड प्लान में 14 जीबी डेटा दिया जाता है। इस प्लान में भी अनलिमिटेड जियो से जियो कॉल व लैंडलाइन कॉल मिलता है। यूज़र्स को 500 मिनट गैर जियो नंबर पर कॉल करने के लिए मिलेंगे। प्लान की वैधता 28 दिनों की है। यह प्लान 300 मुफ्त एसएमएस के साथ आता है।
  • 155 रुपये वाले जियो प्रीपेड प्लान  में Jio Phone यूज़र्स को 28 जीबी डेटा मिलेगा। 28 दिनों की वैधता वाले इस प्लान में भी अनलिमिटेड जियो से जियो व लैंडलाइन कॉल मिलते हैं। 500 मिनट गैर जियो नंबर पर कॉल करने के लिए भी उपलब्ध होंगे। इस प्लान में हर दिन के लिए 100 एसएमएस दिए जा रहे हैं।
  • 85 रुपये के जियो प्रीपेड न में कुल 56 जीबी डेटा दिया जाएगा। 28 दिनों की वैधता वाले इस प्लान में भी अनलिमिटेड जियो से जियो कॉल व लैंडलाइन कॉल और 500 मिनट गैर जियो नंबर पर कॉल करने के लिए मिलेंगे। इस प्लान में हर दिन के लिए 100 एसएमएस दिए जा रहे हैं।


Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments