Advertisemen
अक्टूबर 2019 के इस विधानसभा चुनाव में मोदी मैजिक के सहारे चुनाव लड़ सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को झटका लगा है। इस चुनाव में ‘75 पार’ का लक्ष्य लेकर चल रही हरियाणा भाजपा 40 का आंकड़ा भी बमुश्किल छू पाई।
इस मिशन के लिए हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी, सन्नी दओल, राजनाथ, नितिन गडकरी जैसे बड़े चेहरों समेत 40 स्टार प्रचारकों ने अपनी ताकत झोंकी थी। बावजूद इसके हरियाणा में भाजपा ‘मनोहर’ जीत से दूर ही रही।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बल्लभगढ़ में रैली की थी वहां भाजपा जीती, लेकिन दादरी में आजाद प्रत्याशी जीता। इसी तरह ऐलनाबाद में भी पीएम के प्रयास विफल रहे और वहां इनेलो जीती। रेवाड़ी में मोदी ने हुंकार भरी, लेकिन वहां कांग्रेस जीती, कुरुक्षेत्र में मोदी का प्रभाव दिखा। थानेसर समेत आसपास की कई सीटें भाजपा के खाते में आई।
गोहाना में मोदी ने हुंकार भरी थी, लेकिन जीत कांग्रेस के खाते में गई। हिसार में पीएम मोदी की रैली हुई, वहां बीजेपी को जीत हासिल हुई। इसी तरह गृहमंत्री अमित शाह कैथल, लोहारू और पानीपत में रैलियां की। इन सभी सीटों पर भाजपा को जीत मिली। मगर महम और बहादुरगढ़ में अमित शाह के प्रयास विफल रहे। टोहाना, रतिया और नरवाना में अमित शाह की रैलियां रद्द हो गई थी। इन तीनों सीटों में से भाजपा को सिर्फ रतिया में ही जीत मिली। टोहाना ने भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला तक हार गए।
Advertisemen
