-->

AIMIM की जीत पर गिरिराज सिंह को सताने लगी चिंता

Advertisemen

बिहार के पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट गुरुवार को आ गया है. इस उपचुनाव के रिजल्ट ने एनडीए को चौंका दिया है. सबसे ख़ास बात रही किशनगंज सीट की जहां से AIMIM के प्रत्याशी कमरुल होदा ने जीत हासिल की. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM की इस जीत को लेकर अब भाजपा के फायरब्रांड नेता व केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने चिंता जाहिर की है.




किशनगंज सीट पर AIMIM के  प्रत्याशी कमरुल होदा की जीत को लेकर गिरिराज सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है- बिहार के उपचुनाव में सबसे ख़तरनाक परिणाम किशनगंज से उभर के आया है ..ओवैसी की पार्टी AIMIM जिन्ना की सोच वाले है ,यें वंदे मातरम से नफरत करते है ,इनसे बिहार की सामाजिक समरसता को खतरा हैं. बिहार वासियों को अपने भविष्य के बारे में सोचना चाहिए.
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments