Advertisemen
Samsung ने आज चीन में अपना Galaxy A90 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जो स्नैपड्रैगन 855 SoC के साथ आया है। Samsung Galaxy A90 5G स्मार्टफोन में 6.7 इंच की सुपर AMOLED फुल HD+ इनफिनिटी U डिस्प्ले दी गई है जिसके टॉप पर इनफिनिटी U नौच दिया गया है और डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
Samsung Galaxy A90 5G के फीचर्स
डिवाइस को चीन में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.0 है और इसे 5 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर और 8 मेगापिक्सल के 12 डिग्री वाइड एंगल फील्ड ऑफ़ व्यू वाले सेंसर के साथ लाया गया है।
Samsung Galaxy A90 में 4,500 mAh की बैटरी मिलती है जिसे 25W रैपिड चार्जिंग के साथ लाया गया है।
यह स्मार्टफोन एंड्राइड 9 पाई पर आधारित वन UI पर काम करता है और फोन को फेस अनलॉक सपोर्ट भी दिया गया है।
Samsung Galaxy A90 की कीमत
Samsung Galaxy A90 की कीमत 4,499 Yuan (~$635) से शुरू होती है। यह स्मार्टफोन दो रंगों स्पेस वाइट और होलोग्राफ़िक ब्लैक में उपलब्ध है। A90 5G की प्री-सेल 25 अक्तूबर से चीन में शुरू हो जाएगी और 31 अक्तूबर से इसकी शिपमेंट शुरू हो जाएगी।
Advertisemen
Feacher MOBILE MOBILES New Launch Samsung Samsung Galaxy A90 5G Tech
