Advertisemen
Infinix ने कुछ दिन पहले भारत मे अपना ट्रिपल रियर कैमरा वाला शानदार स्मार्टफोन Infinix Hot 8 लांच किया था। वैसे तो भारत मे इस स्मार्टफोन की कीमत 8,999 रूपये रखी गयी थी। लेकिन एक स्पेशल ऑफर के तहत 31 दिसम्बर 2019 तक कंपनी इस स्मार्टफोन को मात्र 6,999 रुपये की कीमत में सेल कर रही है।
Infinix Hot 8 की फ़ीचर्स की बात करे तो इसमे आपको 6.52 इंच की एच डी प्लस नोच डिस्प्ले दी गयी है। जिसका रसोलुशन 1600×720 पिक्सल का है। परफॉरमेंस के लिए इसमे मीडियाटेक हेलिओ P22 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन 4GB रैम के साथ 64GB का स्टोरेज दिया गया है। यह स्मार्टफ़ोन एंड्राइड 9.0(पाई) ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसके स्टोरेज को आप एक्सटर्नल माइक्रो SD कार्ड लगा कर बढा भी सकते है।
फोटोग्राफी की बात करे तो इसमे AI आधारित ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और तीसरा, लो लाइट सेंसर है। फ़ोन को पावर देने के लिए 5,000 एमएएच बैटरी की सुविधा दी गयी है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी 25 दिन का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है। सिक्योरिटी के लिए फ़ोन के बैक साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।
Advertisemen
