Advertisemen
एयरटेल और वोडाफोन के बाद अब जियो ने भी अपने टैरिफ प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। निजी सेक्टर की टेलिकॉम कंपनियों के साथ-साथ सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने भी अपने प्लान की कीमतों को बढ़ाने का ऐलान किया है।
BSNL ने भी अपने ग्राहकों को झटका दिया है। इकोनॉमिक्स टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक BSNL भी अपने टैरिफ प्लान की कीमतों में इजाफा करने जा रही है। BSNL ने कहा है कि दिसंबर में उसके प्लान महंगे होंगे। BSNL के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से ये खबर छापी गई है, जिसमें कहा गया है कि कंपनी के सभी प्लान्स 1 दिसंबर महंगे हो जाएंगे। कंपनी की ओर से फिलहाल नए प्लान्स के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisemen
