Advertisemen
झारखंड विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सहयोगी दल के उम्मीदवार घोषित होने के चलते भाजपा की मुश्किल बढ़ गई है। सोमवार (11 नंवबर, 2019) को एक सहयोगी दल ने उन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा की जहां भाजपा पहले ही अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।
ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (AJSU) ने घोषणा की कि पार्टी सिमरिया, सिंदरी, चक्रधरपुर और मांडू से चुनाव लड़ेगी। खास बात है कि पार्टी चीफ सुदेश महतो ने नई दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह संग बैठक के बाद सोमवार सुबह इन सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की। पार्टी ने इसके अलावा आठ अन्य सीटों पर भी चुनाव लड़ने की घोषणा की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ चक्रधरपुर से चुनाव लड़ेंगे।
विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को एक और झटका उस वक्त लगा जब पार्टी की पाकुड़ जिला इकाई के अध्यक्ष देवीधन टुडू ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें नजरंदाज किया गया है जिससे उनके स्वाभिमान को चोट पहुंची है।
( न्यूज़ सोर्स : जनसत्ता )
Advertisemen
