-->

Shiv Sena पर भड़के गिरिराज : बोले आज कराह रहे होंगे बालासाहेब ठाकरे

Advertisemen

शिवसेना (Shiv Sena) एनडीए (NDA) छोड़ चुकी है और कांग्रेस-एनसीपी जैसे विरोधी दलों के साथ मिलकर सरकार बनाने की कोशिश में है। बीजेपी-शिवसेना का 30 साल पुराना रिश्ता एक बार फिर टूट चुका है। इन सब के बीच  गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने शिवसेना पर तंज कसते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘आज बालासाहेब (Bala Saheb Thackeray) और शिवसैनिक कराह रहे होंगे।’



गिरिराज सिंह ने एक ट्वीट में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Former PM AB Vajpayee) और सीनियर बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी (LK Advani) के साथ बालासाहेब की एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ‘बालासाहेब के वर्षों की तपस्या ने सनातनियों को महाराष्ट्र में एक उम्मीद और पहचान दी। आज हिंदुत्व विरोधियों के साथ जाता देख बालासाहेब और शिवसैनिक कराह रहे होंगे। इतिहास गवाही देगा कि कैसे बालासाहेब ने सबको एक किया और कुछ ने सबको बिखेर दिया।’
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments