Advertisemen
Xiaomi भारत में अपने पहले 108 मेगापिक्सल कैमरा फोन Mi Note 10 को लाने की तैयारी कर रही है। शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने सोमवार को ट्वीट करके जानकारी दी कि कंपनी भारत में 108 मेगापिक्सल कैमरा फोन लाने वाली है। मी नोट 10 स्मार्टफोन पांच रियर कैमरे के साथ आता है। DxOMark के चार्ट में इस स्मार्टफोन को फोटोग्राफी में बेहतरीन बताया गया है।
मनु कुमार जैन ने ट्वीट करके कहा है कि 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन भारत आने वाला है। लेकिन लॉन्च की तारीख पर चुप्पी बनाए रखी गई है। देखा जाए तो मी नोट 10 स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किए गए मी सीसी9 प्रो का अंतरराष्ट्रीय वेरिएंट है। ऐसे में आने वाले हफ्तों में भारतीय मार्केट में मी नोट 10 को लाए जाने की संभावनाएं प्रबल हैं। यह फोन हाल ही में सुर्खियों में आया था जब Mi CC9 Pro Premium Edition को DxOMark की लिस्ट में सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 और गूगल पिक्सल 4 से ऊपर जगह मिली थी।
Advertisemen
