-->

Redmi 8 और Redmi 8A को जारी हुआ नया अपडेट, जाने क्या है खास

Advertisemen

Xiaomi ने रेडमी 8 और रेडमी 8ए के लिए मीयूआई 11 स्टेबल अपडेट को रिलीज कर दिया है। यह बदले हुए यूज़र इंटरफेस और नए फीचर्स के साथ उपलब्ध है। अपडेट अपने साथ अक्टूबर एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी लेकर आता है। रेडमी 8 और रेडमी 8ए के लिए रिलीज हुआ मीयूआई 11 स्टेबल एंड्रॉयड पाई पर आधारित है, ना कि एंड्रॉयड 10 पर।

आधिकारिक मी कम्युनिटी फोरम पर रेडमी 8ए और रेडमी 8 के कई यूज़र्स ने मीयूआई 11 अपडेट मिलने का दावा किया है। रेडमी 8ए के लिए जारी हुए मीयूआई 11 अपडेट का बिल्ड नंबर v11.0.1.PCPINXM है। यह 544 एमबी का है। रेडमी 8 के अपडेट का बिल्ड नंबर v11.0.1.PCNINXM है और यह 600 एमबी का है।


 Redmi 8 और Redmi 8A को मिले मीयूआई 11 अपडेट के साथ यूज़र इंटरफेस नया हो गया है। यह टच कंट्रोल को बेहतर बनाता है। इसके अलावा अलार्म रिंगटोन्स में नेचर फीचर आ गया है। अपडेट के साथ कंपनी का मी शेयर फाइल ट्रांसफर फीचर भी इन फोन का हिस्सा बन जाएगा। एक डॉक्यूमेंट प्रिव्यू फीचर भी है।


रेडमी 8 और रेडमी 8ए को मिला मीयूआई 11 अपने साथ क्विक प्रिंट टूल लेकर आता है। इसकी मदद से यूज़र्स किसी भी डॉक्यूमेंट का प्रिंट आउट ले पाएंगे और किसी थर्ड पार्टी फीचर को भी नहीं इस्तेमाल करना पड़ेगा। सॉफ्टवेयर अपडेट ने गेम टर्बो फीचर को भी फोन का हिस्सा बना दिया है। मैसेजिंग ऐप्स के लिए क्विक रिपलाई फीचर और बेहतर नोट्स ऐप भी आ गया है। अगर आप रेडमी 8 या रेडमी 8ए इस्तेमाल करते हैं तो मीयूआई 11 अपडेट की जांच Settings > About phone > System update में जाकर कर सकते हैं।
( सोर्स : gadgets360 )
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments