-->

Vivo Y91 और Vivo Y91i की दाम में हुई कटौती

Advertisemen

भारत में Vivo Y91 और Vivo Y91i का प्राइस में कटौती की गयी है और अब इन दोनों स्मार्टफोन को कम दाम में खरीदा जा सकता है। Vivo Y91 में डुअल रियर कैमरा सेटअप, वॉटर ड्रॉप नौच, 6.22 इंच की HD+ डिस्प्ले और मीडियाटेक हीलियो P22 SoC को रखा गया है। Vivo Y91i की बात करें तो फोन में 6.22 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है और फोन ओक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो P22 SoC के साथ आता है।


Vivo Y91 के 2GB रैम और 32GB स्टोरेज मॉडल की कीमत Rs 8,990 थी जबकि अब इसका प्राइस Rs 8,490 कर दिया गया है। Mahesh Telecom ने ऑफलाइन फोन की कीमत की गिरावट की जानकारी दी है। डिवाइस का 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वैरिएंट Rs 8,990 में सेल किया जाएगा। Vivo Y91i के 2GB रैम और 32GB स्टोरेज का प्राइस Rs 6,990 में उपलब्ध है हालांकि डिवाइस को पहले Rs 7,490 में सेल किया जा रहा था।


Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments