-->

OnePlus 6 और OnePlus 6T के लिए जारी हुआ ANDROID 10 अपडेट, जाने क्या है खास

Advertisemen

कुछ दिन पहले OnePlus 6 और OnePlus 6T मोबाइल फोंस के लिए OxygenOS 10 पर आधारित एंड्राइड 10 का बीटा अपडेट जारी किया था, हालाँकि अब कुछ ही समय बाद कंपनी ने इस बीटा को एक स्टेबल अपडेट के तौर पर बदल दिया है। आपको बता देते हैं कि कंपनी ने इस अपडेट को एक OTA के रूप में जारी किया है। यहाँ आप इस अपडेट को लेकर सबकुछ जा पाएंगे।


यह अपडेट लगभग 1.8GB का है, इसके अलावा इसमें आपको अक्टूबर 2019 का एंड्राइड सिक्यूरिटी पैच भी मिला है। कुछ यूजर्स इस अपडेट को VPN का इस्तेमाल करके देख सकते हैं, इसके अलावा आप अपने रीजन को जर्मनी करके भी इस अपडेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने फोन में सेटिंग ऐप को ओपन करना होगा, इसके बाद अगर यहाँ कोई अपडेट है तो आपको नजर आ जाने वाला है।जैसे ही अपडेट उपलब्ध हो जाता है, आपको डाउनलोड और इनस्टॉल पर क्लिक करना होगा। जैसे ही यह अपडेट डाउनलोड हो जाता है, आप इसे रीबूट कर सकते हैं।
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments