-->

Oppo Reno 3 5G में होगी 4025mAh की बैटरी, Pro वेरिएंट की तस्वीर हुई लीक

Advertisemen

Oppo Reno 3 5G को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है. इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स रोजाना टीज किए जा रहे हैं. इस बार Oppo के वाइस प्रेसिडेंट Brian Shen ने इस फोन की बैटरी के बारे जानकारियां शेयर की हैं. साथ ही VP ने डुअल-बैंड 5G सपोर्ट होने की संभावना के बारे में भी टीज किया है. इसके अलावा आपको बता दें Oppo Reno 3 Pro 5G का फुल फ्रंट रेंडर भी ऑनलाइन लीक हुआ है. इसमें होल पंच डिस्प्ले को देखा जा सकता है. टीजर के मुताबिक ये फोन ColorOS 7 पर चलेगा, जिसे हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया था.


Shen ने ट्विटर पर ये कंफर्म किया है कि Oppo Reno 3 5G में 4,025mAh की बैटरी मिलेगी. याद के तौर पर बता दें पुराने मॉडल यानी Oppo Reno 2 में 4,000mAh की बैटरी मिलती है. यानी नए मॉडल में बैटरी कैपेसिटी में थोड़ी सी बढ़त देखने को मिलेगी. उन्होंने ट्वीट में डुअल-मोड 5G सपोर्ट को लेकर यूजर्स के एक्सपेक्टेशन्स के बारे में भी लिखा है और यूजर्स से फीडबैक मांगा है. ओप्पो ने पहले ही ये कंफर्म कर दिया था कि Oppo Reno 3 सीरीज डुअल-मोड 5G सपोर्ट के साथ आएगा. यानी इसमें दोनों NSA और SA स्टैंडर्ड्स का सपोर्ट मिलेगा.

दूसरी तरफ, लेट्सगोडिजिटल ने ओप्पो रेनो 3 प्रो 5जी का रेंडर का उजागर किया है। जिसमें फोन के डिस्प्ले की झलक मिलती है। फोन के डिस्प्ले में होल पंच है। सेल्फी कैमरे लिए टॉप पर बायीं तरफ कटआउट है। फोन में ऊपरी और निचले किनारे पर बेज़ल हैं। फोन के किनारे घुमावदार हैं। ओप्पो रेनो 3 की तुलना में इसका प्रो वेरिएंट ज़्यादा पावरफुल स्पेसिफिकेसन्स के साथ आएगा। लेकिन इस संबंध में कोई जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।


पुरानी रिपोर्ट्स के हवाले से कहा जा सकता है कि ओप्पो रेनो 3 5जी में 6.5 इंच की फुल एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले होगा जो 90 हर्ट्ज़ की रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। उम्मीद है कि इसमें स्नैपड्रैगन 735 चिपसेट, 8 जीबी LPDDR4X रैम, 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज रहेगी। इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा। इस सेटअप में 60 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेंसर, 13 मेगापिक्सल का कैमरा और 2 मेगापिक्सल का शूटर दिया जाएगा। सेल्फी की जिम्मेदारी 32 मेगापिक्सल के सेंसर पर होगी। अभी भारत में फोन के लॉन्च को लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता।

Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments