-->

Redmi Note 8 Pro के ये तीन जबरदस्त फीचर आपको बना देंगे दीवाना

Advertisemen
xiaomi-redmi-note-8-pro

Xiaomi ने अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 8 Pro भारतीय बाजार में लॉन्च किया है. यह फोन बेहद ही दमदार फीचर से लैस है. यदि आप इस फोन को खरीदने जा रहे हैं तो हम आपको इसके तीन ऐसे फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको इस फोन का दीवाना बना देंगे.



  1. इस फोन में पीछे 64MP+8MP+2MP+2MP के चार कैमरों का एक सेटअप दिया गया है जिसमें 64M का मुख्य कैमरा है जो 4k रिकॉर्डिंग और 960fps स्लो-मोशन विडियो रिकॉर्ड कर सकता है. दूसरा कैमरा 8MP का है जो 120 डिग्री के अल्ट्रा वाइड-एंगल के साथ फोटो खींच सकता है. तीसरा कैमरा 2MP का डेप्त सेंसर है जो पोर्ट्रेट मोड में फोटोग्राफी करता है. चौथा कैमरा 2MP का मैक्रो कैमरा है जो बहुत पास से छोटे-छोटे ऑब्जेक्ट की जबरदस्त फोटो ले सकता है.
  2. इस फोन में हेलिओ G90T का दमदार गेमिंग प्रोसेसर दिया गया है जो गेम प्रेमियों की पहली पसंद बन सकता है. इसके साथ ही इसमें लिक्विड-कूल टेक्नोलॉजी भी दी गयी है जो काफी महंगे स्मार्टफोन में दी जाती है जो इस फोन के प्रोसेसर को कूल-डाउन करके इसकी स्पीड को बूस्ट करता है.
  3. यह फोन दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जिसमें अलेक्सा का सपोर्ट दिया गया है. अलेक्सा की मदद से आप इस फोन को वौइस् कमांड दे सकते हैं और अपना पसंदीदा गाना चला सकते हैं, अलार्म लगा सकते हैं, सर्च कर सकते हैं, इसके साथ साथ और बहुत से काम बड़ी ही आसानी से कर सकते हैं.


यह फोन भारत में 6GB रैम और 64GB रोम, 6GB रैम और 128GB रोम तथा 8GB रैम और 128GB रोम के साथ तीन वेरियंट में लॉन्च किया गया है जिनकी कीमत क्रमशः 14,999 रूपये, 15,999 रूपये तथा 17,999 रूपये है. इस फोन को आप 6 नवम्बर को अमेज़न पर होने वाली सेल से खरीद सकते हैं.
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments