Advertisemen
Samsung Galaxy A10s की कीमत कम कर दी गई है। इस फोन के दाम में 1,000 रुपये की कटौती की गई है। 9,499 रुपये में लॉन्च किए गए सैमसंग गैलेक्सी ए10एस को 8,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
सैमसंग गैलेक्सी ए10एस के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को अब 8,999 रुपये में बेचा जाएगा। जबकि इस फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये में बेचा जाएगा। Samsung India ने गैजेट्स 360 से कीमत में कटौती की पुष्टि की है। सैमसंग इंडिया के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फोन नई कीमत में उपलब्ध है। मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने ऑफलाइन मार्केट में कीमत कम होने की जानकारी दी थी।
अब भी फोन की पुरानी कीमत ही दिख रही है। अमेज़न इंडिया पर 2 जीबी रैम वेरिएंट को 8,499 रुपये और 3 जीबी रैम वेरिएंट को 9,499 रुपये में बेचा जा रहा है। इस प्लेटफॉर्म पर कीमत सैमसंग की अपनी वेबसाइट से भी कम है।
Advertisemen
MOBILE MOBILES Offer Sale Samsung Samsung Galaxy A10s Tech
