-->

Reliance Jio के इस प्लान में हुआ बड़ा बदलाव

Advertisemen


Reliance Jio ने अपने 149 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में नॉन-जियो कॉलिंग मिनट्स को जोड़ने के लिए प्लान को संशोधित किया है। 149 रुपये वाले Jio Prepaid Plan की वैधता को 28 दिनों से कम करके अब 24 दिन कर दिया गया है। इस प्लान के साथ अब जियो  यूज़र्स को अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 300 मिनट्स मिलेंगे। टेलीकॉम टॉक ने सबसे पहले 149 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में बदलाव को स्पॉट किया है।


149 रुपये वाले Reliance Jio Prepaid Plan के साथ अब यूज़र को अनलिमिटेड जियो टू जियो कॉल, अन्य नेटवर्क पर कॉल के लिए 300 मिनट्स, प्रतिदिन 100 एसएमएस, प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। हालांकि, इस प्लान की वैधता को कम कर दिया गया है। रिलायंस जियो प्रीपेड प्लान कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट है। रिलायंस जियो ने कुछ समय पहले ही अपने यूज़र्स से अन्य नेटवर्क पर कॉल के लिए प्रति मिनट 6 पैसे का चार्ज लेना शुरू किया है।
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments