Advertisemen
महाराष्ट्र में सियासी बवाल के बीच सोमवार (25 नवंबर) देर शाम शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और कांग्रेस ने ग्रांड हयात होटल में विधायकों की परेड करवाई है और 162 विधायकों का बहुमत होने का दावा किया है। इस बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के ऊपर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि हम यहां महाराष्ट्र के लोगों के लिए एकसाथ आए हैं। राज्य में बहुमत के बिना एक सरकार का गठन किया गया। कर्नाटक, गोवा और मणिपुर में बीजेपी के पास बहुमत नहीं था लेकिन सरकार बनाई। हमें बहुमत को साबित करने में कोई समस्या नहीं होगी। आगे उन्होंने कहा कि जो पार्टी से निलंबित है, वह कोई आदेश नहीं दे सकते हैं। फ्लोर टेस्ट के दिन मैं 162 से अधिक विधायकों को लाऊंगा। यह गोवा नहीं महाराष्ट्र है।
वहीं, होटल ग्रैंड हयात में कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस के विधायक इकट्ठे हुए हैं। हम 162 से ज्यादा नहीं, सिर्फ 162 हैं। हम सभी सरकार का हिस्सा होंगे। मैं सोनिया गांधी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने बीजेपी को रोकने के लिए इस गठबंधन की अनुमति दी। हमें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करना चाहिए।
NCP Chief Sharad Pawar: There will not be any problem in proving our majority. The one who is suspended from the party cannot give any orders. On the day of floor test, I will bring more than 162 MLAs. This is not Goa, this is Maharashtra.
— ANI (@ANI)
Advertisemen
