Advertisemen
Realme 5 Pro 128GB
रियलमी के इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुलव्यू 2.5D कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास प्रटेक्शन के साथ दिया गया है। स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर वाले इस डिवाइस में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज दिया गया है। बात करें कैमरा की तो इसमें 48MP+8MP+2MP+2MP क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी के लिए भी डिवाइस में 16MP का कैमरा यूजर्स को मिलता है। डिवाइस में 4035mAh की बैटरी दी गई है।
Xiaomi Poco F1
शाओमी के सबब्रैंड का यह डिवाइस लॉन्च होने के साथ ही छा गया है। इस रेंज के डिवाइसेज में यह अकेला फोन है जो फ्लैगशिप-ग्रेड प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 845 ऑफर कर रहा है। इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरियंट की कीमत वैसे तो 21,999 रुपये है, लेकिन यह फोन डिस्काउंट के साथ 19,999 रुपये में मिल रहा है। रियर में 12MP+5MP और फ्रंट में 20MP कैमरा के अलावा फोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है।
Realme 2 Pro 128GB
फोन में 6.3 इंच के डिस्प्ले के अलावा स्नैपड्रैगन 660 AIE प्रोसेसर 8GB तक की रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। डिवाइस के रियर में 16MP+2MP का डुअल कैमरा सेटअप और 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन में 3500mAh की बैटरी दी गई है। स्क्रीन में ड्यूड्रॉप डिजाइन दिया गया है जो बेहतर फुलस्क्रीन एक्सपीरियंस देता है।
रेडमी नोट 8 प्रो
रेडमी नोट 8 प्रो में 6.53 इंच का फुल एचडी+ डॉट नॉच HDR डिस्प्ले दिया गया है। इसमें मीडियाटेक हीलियो G90T क्वॉड-कोर जीपीयू प्रोसेसर दिया गया है। फोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें 4500mAh की बैटरी दी गई है जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आती है।
Advertisemen
