Advertisemen
अपहरण व रेप का आरोपी स्वयंभू बाबा नित्यानंद देश छोड़कर भाग गया है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को गुजरात पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि नित्यानंद के खिलाफ फौजदारी मामला दर्ज है । मामले में उसके खिलाफ सबूत जुटाने के लिए पुलिस ने उसकी दो महिला अनुयायियों को भी गिरफ्तार किया है।
अहमदाबाद (ग्रामीण) के एसपी एस. वी. असारी ने बताया कि नित्यानंद विदेश भाग गया है और अगर जरूरत पड़ी तो गुजरात पुलिस उचित माध्यम के जरिए उसकी हिरासत हासिल करेगी। नित्यानंद कर्नाटक में उसके खिलाफ रेप का मामला दर्ज होने के बाद ही देश छोड़कर भाग गया था। उसे यहां ढूंढना समय की बर्बादी होगी।
असारी ने कहा, ‘‘ जरूरत पड़ने पर, हम उचित माध्यम के जरिए उसकी हिरासत हासिल करेंगे। उसके भारत आने के बाद हम यकीनन उसको गिरफ्तार करेंगे।’’
( सोर्स : जनसत्ता )
Advertisemen
