Advertisemen
स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां हर दिन एक से बढ़कर एक बेहद ही लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है जिससे फोन को लेकर कंपनियों के बीच तगड़ी प्रतिस्पर्धा चल रही है। कंपनियां बेहतर कैमरे, दमदार बैटरी और तेज प्रोसेसर के साथ स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं।
आज हम आपको स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo एक स्मार्टफोन के बारे में बता रहे जिसने भारतीय बाजार में तहलका मचा रखा है इस स्मार्टफोन का नाम Vivo V15 Pro है, इस स्मार्टफोन को लेने के लिए आपको बाजार भी जानें की जरूरत नहीं है आप इसे आसानी से ऑनलाइन खरीद सकते है.
इस स्मार्टफोन में 6.39 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के बेहतर परफॉरमेंस के लिए स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसेर का इस्तेमाल किया गया है। इस फोन में 6/8 जीबी की रैम और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है. जिसे microSD कार्ड के जरिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसके बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है।
इस फोन का प्राइमेरी कैमरा सेंसर 48MP का है। इसका दूसरा कैमरा सेंसर 8MP का वाइड एंगल लेंस और तीसरा कैमरा सेंसर 5MP का मैक्रो लेंस है। जबकि सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके अलावा फोन को पावर देने के लिए 3700mAh की बैटरी दी गई है कनेक्टिविटी की बात करें तो ड्यूल सिम कार्ड स्लॉट, ब्लूटूथ, 4G VoLTE, और Wi-Fi कनेक्टिविटी दी है.इस फ़ोन की कीमत भारत में 21,990 रुपये रखी गई है। जिसे आसानी से आप ई-कॉमर्स वेबसाइट से खरीद सकते है.
Advertisemen