Advertisemen
Xiaomi जल्द अपना नया Smart Phone Redmi K30 लान्च करने वाली है। कंपनी के CEO Lei Jun ने कंफर्म किया है कि अगले महीने वह 5G Smart Phone Redmi K30 लॉन्च करने के लिए तैयार है। नया फोन Redmi K20 का सक्सेसर फोन होगा, जिसे हाल ही में 27,999 रुपये में लॉन्च किया गया है।
चाइना की वेबसाइट Weibo पर दी गई जानकारी के मुताबिक redmi k30 (5G) को दिसंबर में चाइना में लॉन्च किया जाएगा, जिसे सेल के लिए जनवरी 2020 में उपलब्ध कराया जाएगा। वीबो पर Redmi K30 के कुछ विशेषता भी सामने आई हैं.
नए फोन की स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 60Hz से 120Hz के बीच बदला जा सकेगा। इस Smart Phone में यूजर्स को 6.6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले मिल सकता है, जिसकी पिक्सल डेंसिटी 395ppi होगी। Redmi K30 क्वालकॉम के Adreno 618 GPU पर कार्य करेगा। माना जा रहा है कि शियोमी के इस Smart Phone में स्नैपड्रैगन 730 या स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर दिया जा सकता है।
Advertisemen
