Advertisemen
एक खबर आई है जिसके मुताबिक Redmi Note 7S में आग लग गई. इस स्मार्टफोन यूजर ने दावा किया है कि फोन को नॉर्मल तरीके से यूज किया जा रहा था और आग लगने के समय ये चार्ज में भी नहीं था.
रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना मुंबई की है और ईश्वर चौहान ने फेसबुक पर पूरी जानकारी लिखी है. उन्होंने लिखा है कि फ्लिपकार्ट से अक्टूबर में Redmi Note 7S खरीद था. फोन टेबल पर रखा था और अचानक जलने की महक आने लगी और जब उन्होंने देखा तो फोन जल रहा था.
कस्टमर ने शाओमी से बात की और मामले की जानकारी दी. पांच दिन के बाद शाओमी ने फोन की जांच करके ये पाया कि ये फोन या बैटरी की खराबी की वजह से नहीं हुआ है, बल्कि कस्टमर की वजह से ऐसा हुआ है. हालांकि कस्टमर ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि ये वो कंपनी के आफ्टर सेल सर्विस से खुश नहीं हैं.
Advertisemen
