-->

Airtel बदल डाले सभी प्लान्स, जाने नई कीमतें

Advertisemen

टेलीकॉम जगत की दिग्गज मानी जाने वाली कंपनी, एयरटेल ने अपने सभी प्लान्स बदल डाले हैं. अब ग्राहकों को 30 से 40 फीसदी इजाफे के साथ नए प्लान्स खरीदने पड़ेंगे. एयरटेल के सबसे छोटे प्लान की कीमत ₹19 होगी जिसकी वैधता 2 दिन होगी. जिसमें अनलिमिटेड कॉल के साथ 100 SMS और 150MB डेटा भी मिलेगा.

एयरटेल के ₹35 वाले प्लान की नई कीमत ₹49 होगी, जिसमें ₹38.52 का टॉकटाइम मिलेगा. इसकी वैधता 28 दिनों की होगी. ₹65 वाले स्मार्ट प्लान की की नई कीमत ₹79 होगी, जिसमें ₹63.95 का टॉकटाइम मिलेगा. ₹129 वाले प्लान की नई कीमत ₹148 होगी, जिसमें 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS के साथ 2 जीबी डेटा दिया जाएगा. ₹169 वाले प्लान की नई कीमत ₹248 होगी. जिसमें अनलिमिटेड कॉल के साथ 100 SMS और 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलेगा.

एयरटेल के ₹249 वाले प्लान की नई कीमत ₹298 होगी, जिसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 100 SMS और 2 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलेगा. एयरटेल में ₹448 वाले प्लान की नई कीमत ₹598 होगी. जिसमें 84 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 SMS व 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलेगा. ₹499 वाले प्लान की नई कीमत ₹698 होगी. इसमें ग्राहकों को 2 जीबी डेटा और 100 SMS प्रतिदिन के साथ अनलिमिटेड कॉल मिलेगी.

एयरटेल के लॉन्ग टर्म रिचार्ज प्लान की बात करें तो ₹998 वाले प्लान की नई कीमत ₹1,498 रखी गई है. जिसमें अनलिमिटेड कॉल के साथ 3,600SMS और 24 जीबी डेटा मिलेगा. जबकि दूसरे ₹1.699 वाले लॉन्ग टर्म प्लान की नई कीमत ₹2,398 होगी. इम्सने अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 1.5 जीबी डेटा और 100 SMS प्रतिदिन मिलेंगे. इसके अलावा एयरटेल हेलो ट्यून्स और विंक म्यूजिक ऐप के लिए भी प्लान अनुसार चार्ज देना पड़ेगा.

`
Advertisemen

Disclaimer: Gambar, artikel ataupun video yang ada di web ini terkadang berasal dari berbagai sumber media lain. Hak Cipta sepenuhnya dipegang oleh sumber tersebut. Jika ada masalah terkait hal ini, Anda dapat menghubungi kami disini.
Related Posts
Disqus Comments